हिसार : मुनीष जैन पुन: तेरापंथ के अध्यक्ष मनोनित
पारिजात चौक स्थित सत्य भवन धर्मशाला में तेरापंथ युवक परिषद की बैठक हुई। युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य तपोमूर्ति मुनिश्री पृथ्वीराज जी के सान्निध्य में हुई बैठक में में सर्वसम्मति से मुनीष जैन को तेरापंथ युवक परिषद पुन: अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ श्रावक तेरापंथ सभा संरक्षक लक्ष्मी सागर जैन उपस्थित रहे। तेरापंथ सभा अध्यक्ष संजय जैन चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे व नव मनोनीत अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। युवक परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष गौरव जैन व मंत्री रवि जैन ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर नव मनोनीत अध्यक्ष मुनीश जैन ने सभी का धन्यवाद किया व आगे सभी से सहयोग की अपेक्षा की।
उन्होंने कहा कि अभाते युप द्वारा जो भी कार्य युवक परिषद को दिया जाएगा वह बढ़ चढ़ कर किया जाएगा। मुनिश्री के सान्निध्य में जल्द से जल्द शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा जाएगा। इस अवसर पर तेरापंथ सभा मंत्री गौरव जैन, कोषाध्यक्ष कमल जैन, युवक परिषद सदस्य गौरव जैन ने आगामी कार्यकाल के लिए नव मनोनीत अध्यक्ष के प्रति मंगलकामना व शुभकामना दी।




