ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

24 घंटे एक्टिव रहेगा हेल्प डेस्क, 30 मिनट में मिलेगी एफआईआर की कॉपी

बेगूसराय नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले लोगों को एफआईआर की कॉपी लेने के लिए थाना का चक्कर लगा नहीं लगना पड़ेगा। महिलाओं को अपनी मदद के लिए इधर-उधर भटकना या महिला पुलिस कर्मियों को खोजना नहीं पड़ेगा।

आम जनता की सहायता के लिए एसपी ने सोमवार को नगर थाना में हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। जहां एक महिला एवं एक पुरूष अधिकारी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी द्वारा हेल्प डेस्क की निगरानी भी किया जाएगा। जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं किया जा सके।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि हेल्प डेस्क पर एक महिला एवं एक पुरुष पुलिस पदाधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। इसकी निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से हम खुद करेंगे। किसी भी शिकायतकर्त्ता की उपस्थिति सीसीटीवी में रहेगी दर्ज। इससे पारदर्शिता के साथ-साथ सभी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

आम लोग बार-बार शिकायत करते थे कि पुलिस स्टेशन जाने पर वहां किनसे मिलना है समझ में नहीं आता है। आवेदन कहां दें यह पता नहीं चलता है। छोटे-छोटे काम में भी बहुत समय लगता है। उसी को ठीक करने के लिए हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। यहां प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन जमा लिया जाएगा और 30 मिनट के अंदर उसकी कॉपी मिलेगी।

मोबाइल खोने या चोरी होने की शिकायत तुरंत दर्ज की जाएगी। किसी भी कांड के अनुसंधान की स्थिति की जानकारी मिलेगी। कागजातों का नकल मिलेगा। महिलाओं से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या का समाधान होगा। अच्छी शुरुआत करने का यह प्रयास है। पुलिस स्टेशन आने वाले लोग यहां-वहां भटके बगैर 10 से 15 मिनट में अपना काम करा सकेंगे।

महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के लिए महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में टूवायसी हमेशा उपलब्ध रहेंगे। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि कोई भी लोग आते हैं तो उन्हें पानी पिलाना है। उसके बाद आराम से सामने बैठा कर उनकी बात सुननी है, उनके समस्याओं का समाधान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *