गोरखपीठाधीश्वर सीएम योगी ने गुरु पूजन कर चढ़ाया रोट का प्रसाद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर हैं। गुरु पूर्णिमा पर गोरक्षनाथ पीठ में बड़ा आयोजन हो रहा है। यहां नाथ संप्रदाय से जुड़े करीब 05 हजार लोग पहुंचे हैं। इस दौरान हो रहे अयोजन में मुख्यमंत्री योगी पीठाधीश्वर की भूमिका में हैं। गुरु पूर्णिमा पर होने वाले पूजन पाठ में हिस्सा लिया। इन्होंने समाधि मंदिर में पूजा अर्चना की। इन्होंने आज पारम्परिक रूप से तैयार रोट का प्रसाद चढ़ाया। अब मुख्यमंत्री योगी अपने शिष्यों को आशीर्वाद देंगे।

योगी के दिन की शुरुआत सुबह 05 बजे से हुई। सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ में अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा अर्चना की। इसके बाद गोशाला में गायों और गौवंश को गुड़ खिलाया। उन्हें पुचकारा और दुलार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *