हाथियों का झुंड मचा रहा उत्पात
कामरूप (ग्रामीण) जिलांतर्गत बोको के मौमन इलाके में जंगली हाथियों का एक झुंड उत्पात मचाए हुए है। पांच दर्जन हाथी क्षेत्र में भोजन की तलाश में पहुंच गए हैं। पिछले सात दिनों से हाथियों का झुंड इलाके में घूम रहा है।
झुंड में कई हाथी के बच्चे भी देखे गए हैं। अबतक अनेक घरों को तोड़ डाला, केले, तामूल के बगानों को नष्ट कर रहे हैं। मोतीराम बोड़ो के घर को तोड़कर चावल खा गये। अकबर अली की 13 बीघा में फैले केले के बागान को नुकसान पहुंचाया है। रंजीत राभा के तामूल बागान को भारी नुकसान पहुंचा है। लोग आतंकित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग नहीं पहुंचा है। लोग डर के साये में जी रहे हैं।




