ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सब्जियों के दाम में लगातार वृद्धि से एनएसयूआई कार्यकर्ता नाराज, सब्जी मंडी के पास किया प्रदर्शन

सब्जियों के दाम में लगातार वृद्धि से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बुधवार को सिगरा स्थित भारत माता मंदिर के पास चंदुआ मंडी में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी को ले कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल छात्र संगठन के स्थानीय जिलाध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार रसोईघर पर वार कर रही हैं, गृहस्थी महिलाओं को परेशान कर रही हैं। आज वर्तमान समय में रसोई गैस के दाम 1200 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं। टमाटर हीरा के दाम में बिक रहा हैं। अदरक 250 रुपये किलो हैं। पांडेय ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर उपलब्धियों बता रहे हैं। तो दूसरी तरफ इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि महंगाई है। जिससे भारत का हर नागरिक परेशान हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है। तबसे हर महीने किसी न किसी चीज का दाम बढ़ती जा रही है। महंगाई का एनएसयूआई विरोध करती है।

वक्ताओं ने चेताया कि अगर महंगाई कम नहीं हुई तो कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष संदीप पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पाण्डेय, प्रदेश सचिव शिवम चौबे, गौतम शर्मा, ईकाई अध्यक्ष लोरिक यादव, अनुराग राय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *