ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

 ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के कारोबार में अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं यूरोपीय बाजारों में मामूली तेजी बनी रही। जबकि एशियाई बाजार आज मिला-जुला कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट लगातार दबाव में काम करता रहा, जिसकी वजह से अमेरिका के तीनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 219.28 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 33,727.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.77 प्रतिशत गिर कर 4,348.33 अंक के स्तर पर पिछले कारोबारी सत्र का अंत किया। वहीं नैस्डैक 138.09 अंक यानी 1.01 प्रतिशत टूट कर 13,492.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,461.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,215.58 अंक के स्तर पर पिछले कारोबारी सत्र का अंत किया। जबकि डीएएक्स इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की उछाल के साथ 15,846.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारों में से 5 में तेजी का और 3 में गिरावट का रुख बना हुआ है, जबकि जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। एसजीएक्स निफ्टी फिलहाल 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,865 अंक के स्तर पर पहुंच चुका है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 544.81 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ के 33,083.14 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.13 प्रतिशत मजबूत होकर 3,209.66 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,942.85 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,480.47 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.19 प्रतिशत लुढ़क कर 19,111.79 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.68 प्रतिशत कमजोर होकर फिलहाल 2,563.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.52 प्रतिशत टूट कर 3,172.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *