उप्र में 49.62 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद, 10,145 करोड़ का हुआ भुगतान

उत्तर प्रदेश में किसानों से धान खरीद जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में निर्देश दिया था कि जब तक एक भी किसान का धान शेष रहेगा, क्रय प्रक्रिया जारी रहेगी। क्रय क्रेंद्रों पर किसानों को परेशानी न हो, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस पर भी विशेष नजर है। साथ ही किसानों को समय से भुगतान भी किया जा रहा है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि प्रदेश में अब तक सात लाख 37 हजार से अधिक किसानों से धान की खरीद हो चुकी है और इन्हें 10,145 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये व ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

सात लाख से अधिक किसान हुए लाभान्वित

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर धान खरीद निरंतर जारी है। अब तक 5160 से अधिक क्रय केंद्रों से धान की खरीद की गई है। सोमवार तक 49,62,313.13 मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हो चुकी है। इसमें 6,90,480.74 मीट्रिक टन हाइब्रिड धान और कॉमन धान 42,71,832.38 मीट्रिक टन की खरीद हुई। उप्र के 7,37,629 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 70.89 से अधिक धान क्रय किया जा चुका है। इस मद में किसानों को 10145.76 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *