ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

360.9 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार

जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र से 360.9 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को एसएसपी आनंद कुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

एसएसपी ने बताया कि बीते 27 मार्च को भागलपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक डाक पार्सल वाहन के छत पर गुप्त तहखाना बनाकर विदेशी शराब का खेप औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।

गठित टीम औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। तलाशी के क्रम में सामने से आ रहे टाटा मैजीक पार्सल वाहन से कुल 360.9 लीटर विदशी शराब जब्त किया गया तथा 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना में सुसंगत धाराओं में कांड पंजीकृत कर विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी व्यक्ति विनय कुमार पेसर अर्जुन पासवान समस्तीपुर जिला का रहने वाला है। छापेमारी दल मुरलीधर साह थानाध्यक्ष औद्योगिक प्रक्षेत्र, पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल, औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *