ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फतेहाबाद जिले में 12 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान

सिरसा लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक करीब 33 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे अधिक मतदान फतेहाबाद विधानसभा में हुआ है। यहां 12:25 बजे तक 34 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके है। इसके अलावा रतिया में 33.8 प्रतिशत व टोहाना में 30.9 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

दोपहर 12:25 तक मिली रिपोर्ट के अनुसार फतेहाबाद विधानसभा में कुल 257913 वोटरों में 87799 लोग वोट डाले चुके है। इसी तरह रतिया विधानसभा में कुल 227324 वोटरों में से 76761 लोग वोट डाल चुके हैं। टोहाना विधानसभा में कुल 230523 वोटरों में से 71147 लोग अपना वोट डाल चुके हैं। यानि जिले में कुल 715760 वोटरों में से 235707 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *