• December 27, 2025

खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग : साई शक्ति, प्रीतम सिवाच और ओडिशा ने दर्ज की जीत

 खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग : साई शक्ति, प्रीतम सिवाच और ओडिशा ने दर्ज की जीत

दूसरे खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग – चरण 2 के दूसरे दिन मंगलवार को साई शक्ति टीम, प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी और ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने अपने-अपने मैच जीते।

साई शक्ति टीम ने दर्ज की व्यापक जीत:

दिन के पहले मैच में साई शक्ति टीम ने भाई बहलो हॉकी अकादमी, भगता को 18-0 से हराया। बिनती मिंज (40′, 44′, 56′, 60′) ने चार गोल किए, रवीना (2′, 23′, 55′), पूर्णिमा यादव (5′, 26′, 47′), तमन्ना (10′, 22) ‘, 45′) और भाव्या (12′, 32′, 48′) ने हैट्रिक बनाई, जबकि नवरूप कौर (29′) और संजना रायकवार (57′) ने एक-एक गोल किया।

प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी की आसान जीत:

दिन के दूसरे मैच में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने जय भारत हॉकी अकादमी को 7-0 से हराया। रितिका (20′, 33′) ने दो गोल किए जबकि हर्षिता (12′), आरती (37′), वंशिका (39′), ज्योति (48′) और प्रिया (57′) ने एक-एक फील्ड गोल किया।

ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने दर्ज की शानदार जीत:

दिन के तीसरे मैच में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने अनंतपुर स्पोर्ट्स अकादमी को 6-0 से हराया। सानिया सैयद (26′, 27′) और प्रज्ञा पटेल (28′, 44′) ने ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर के लिए दो-दो गोल किये, जबकि कप्तान डोली भोई (3′) और शीतल यादव (18’) ने एक-एक गोल किया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *