ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

2605 उम्मीदवारों ने किए 3436 नामांकन पत्र दाखिल

राज्य में विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को राज्य में सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1543 उम्मीदवारों ने 1974 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्रदेश में छह नवम्बर तक कुल 2605 उम्मीदवारों ने 3436 नामांकन पत्र भरे हैं। 408 उम्मीदवारों द्वारा क्रिमिनल एंटेसेडेंट्स की जानकारी दी ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक 31 उम्मीदवारों ने आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन भरे। इसके बाद कामां में 28, आहोर और भीलवाड़ा में 27-27 और अजमेर उत्तर, सांगानेर और सूरसागर में 26 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। सबसे कम 4-4 उम्मीदवारों ने दूदू और लालसोट में, चोहटन में 5 उम्मीदवारों ने और रेवदर एवं चाकसू विधानसभा क्षेत्रों में 6-6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 7 नवम्बर को सुबह 11 बजे से रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में ऑब्ज़र्वर की उपस्थिति में होगी और नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 25 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *