• April 13, 2026

भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कछार पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और मेथम फेटामाइन टैबलेट जब्त किए हैं। ड्रग्स के संबंध में कछार पुलिस की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने आज औपचारिक सूचना दी है कि जिले के धलाई क्षेत्र के लोकनाथपुर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हेरोइन से भरे 50 साबुनदानी जब्त किए गए। साबुनदानी से कुल 1.531 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने दोनों ड्रग्स तस्करों के पास से 460 ग्राम मेथम फाटामाइन भी जब्त किया है।

पुलिस को संदेह है कि जब्त हेरोइन और मेथम फेटामाइन को पड़ोसी राज्य मिजोरम से असम के कछार के रेस्ते बाहरी राज्य में ले जाने की योजना थी। जब्त की गई ड्रग्स की कीमत कई करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार किए गए दोनों नशा तस्करों से धलाई थाने में पूछताछ कर रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *