October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पाकिस्तान में बस और मालवाहक वाहन में टक्कर, 16 की मौत

फैसलाबाद मोटर-वे पर आज तड़के पिंडी भट्टियां के पास कराची से इस्लामाबाद आ रही एक यात्री बस की मालवाहक वाहन (पिकअप) से हुई टक्कर में 16 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 15 अन्य घायल हो गए। पिकअप में डीजल के ड्रम थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर फहद के हवाले से कहा गया है कि घायलों को पिंडी भट्टियन अस्पताल ले जाया गया। इस टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई। आसपास के लोगों ने खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बस से बाहर निकालने की कोशिश की। हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवरों की भी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.