• December 25, 2025

सनातन संस्कृति को बढ़ावा देगा ब्रह्मशक्ति संगठन, सिखाएगा वैदिक कर्मकांड के गुर

 सनातन संस्कृति को बढ़ावा देगा ब्रह्मशक्ति संगठन, सिखाएगा वैदिक कर्मकांड के गुर

अब ब्रह्मशक्ति संगठन सनातन संस्कृति व आध्यात्मिकता का अहसास कराने के साथ वैदिक कर्मकांड को भी बढ़ावा देगा। इसके लिए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्मशक्ति संगठन के मीरजापुर इकाई की ओर से निःशुल्क वैदिक कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण तीन माह तक चलेगा।

ब्रह्मशक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. संतोष तिवारी ने बताया कि मानवता की सीख, ज्ञान एवं विधा जन-जन पहुंचाना संगठन का लक्ष्य है। सतत साधना, जप, ध्यान, योग, यज्ञ के साथ रचनात्मक कार्यों का प्रकाश अब विदेशों तक फैल रहा है। दिनों-दिन भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए विश्वभर के लोग अपना कदम बढ़ा रहे हैं। प्राचीन संस्कृति भारतीय संस्कृति है। यहां वसुधैव कुटुम्बकम की भावना है। इससे ही सेवा, सहयोग की प्रवृत्ति बढ़ती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि शिविर के माध्यम से नित्य कर्म पूजा पद्धति, संध्योपासन, कुंडली निर्माण, स्वस्ति वाचन, नवग्रह पूजन विधि, सर्वदेव पूजन, शांति पाठ, पंचाग अवलोकन एवं वास्तु विचार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। ब्रह्मशक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष पं. ऋषि शुक्ला ने बताया कि निःशुल्क वैदिक कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर आयोजन शहर कोतवाली स्थित किशुन प्रसाद की गली में रामा देवी स्कूल परिसर में शाम पांच बजे से किया जाएगा। इसमें ब्राह्मण समाज के आठ वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकेगा। प्रथम चरण में 31 बटुकों के प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है। आचार्य शशिकांत मालवीय प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *