विस्तारा का बड़ा एलान, अब मुंबई से मॉरीशस के लिए भरेंगी उड़ान, जानिए कब से शुरू होगी यात्राएं ?

बिजनेस डेस्क : विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को विस्तारा एयरलाइन ने बड़ी खुशखबरी दी हैं. जिसके साथ विस्तारा ने मुंबई से मॉरीशस यात्रा शुरू किये जाने का एलान किया है. कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुंबई- मॉरिशस हवाई यात्रा शुरू कर रही है. मुंबई से मॉरिशस की पहली हवाई यात्रा 26 मार्च से शुरू हो रही है”

मुंबई – मॉरीशस के लिए हफ्ते विस्तारा भरेगी इतनी उड़ाने

इस बात की जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि, ”मुंबई- मॉरिशस के लिए फ्लाइट हफ्ते में पांच बार उड़ान भरेगी. यह उड़ानें ए321 विमान के साथ भरी जाएंगी।” आपको बता दें कि, अभी हाल ही में विस्तारा ने अपने विमान ए321 में बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी श्रेणी को शामिल किया है. विस्तारा मॉरिशस के अलावा अन्य 11 देशों के लिए उड़ान भरेंगी. इसके साथ ही मॉरिशस 12वां ऐसा देश बन गया है, जिसके लिए विस्तारा की सर्विस मुंबई से ली जा सकती है.

ये भी पढ़े :- क्या फोन पर आने वाले फ़ालतू Ads हैं आपकी भी परेशानी ? तो ऐसे करें ब्लॉक

इस मौके पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कन्नन ने कहा कि, ”कंपनी अपनी हवाई यात्रा मॉरिशस के लिए शुरू करने जा रही है क्योंकि मॉरिशस ना सिर्फ एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है बल्कि यह देश एक बिजनेस हब के रूप में भी जाना जाता है. ऐसे में दो देशों को जोड़ने में यह एक कारगर प्रयास होगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *