October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रियंका ही हराना चाहती हैं राहुल को चुनाव:केशव प्रसाद मौर्य

रायबरेली – प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रियंका गांधी ही राहुल गांधी को चुनाव हराना चाहती हैं, और वे राहुल गांधी को चुनाव हरा भी देंगी।उन्होंने कहा कि गांधी परिवार में ख़ुद ही सामंजस्य नहीं है और सबकी महत्वाकांक्षा है।
रायबरेली संसदीय क्षेत्र में ऊंचाहार के किसुनदासपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम ने कहा कि अमेठी में 2019 चुनाव में प्रियंका ने ही राहुल गांधी को हराने की साजिश रची थी । प्रियंका खुद चुनाव लड़ना चाहती थी , उनके पति राबर्ट वाड्रा अमेठी से टिकट मांग रहे थे किंतु सोनिया और राहुल ने उन्हे टिकट नहीं दिया । प्रियंका को भी किसी सीट से चुनाव में टिकट नहीं दिया गया । इसका बदला अब प्रियंका ले रही हैं । वह चाहती हैं कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव हार जाएं । प्रियंका की मंशा फलीभूत होने जा रही है और राहुल गांधी रायबरेली से बुरी तरह चुनाव हारने जा रहे हैं।

उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आज सरकार की योजनाओं से हर गरीब किसान लाभान्वित हो रहा है । डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं कि वह दस किलो मुफ्त राशन देंगे । उनकी पार्टी के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने कहा था कि वह दिल्ली से दस रुपये दिल्ली से भेजते हैं तो गांव तक एक रुपया पहुंचता है । इसलिए जब कांग्रेस दस किलो राशन भेजेगी तो आपको आधा किलो ही मिलेगा । शेष कांग्रेस के दलाल खा जायेंगे ।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज प्रदेश और केन्द्र की डबल इंजन की सरकार विकास की गाथा लिख रही है।महिलाओं को अब चूल्हे में खाना नहीं बनाना पड़ता,अस्पताल में इलाज मुफ्त को रहा है।घर घर राशन पहुंच रहा है। सभा को भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया । यहां पर अंजली मौर्य , जितेंद्र बहादुर सिंह , धनराज यादव , सावित्री पासी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.