ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चोरी के आरोप में नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

बारुईपुर में एक स्थानीय आश्रम पर सातवीं कक्षा के एक छात्र पर चोरी का आरोप लगाकर पिटाई करने का आरोप लगा है। छात्र की मौत हो चुकी है। घटना दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर की है। मृत छात्र अपने मामा के घर घूमने आया था। चोरी के आरोप में उसे आश्रम में बुलाया गया और पीटा गया। गंभीर हालत में जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने थाने में बेटे की हत्या की शिकायत दर्ज करायी है।

बारुईपुर थाने के उत्तरी भाग में छात्र के मामा का घर है। बगल में एक आश्रम है। जब वह अपने मामा के घर ह आया तो उस आश्रम में भी गया। आरोप है कि उसने आश्रम से कुछ चीजें चुरा लीं। बाद में उसे आश्रम में बुलाया गया। आरोप है कि इसके बाद नाबालिग की जमकर पिटाई की गई। भगिने की पिटाई की बात सुनकर उसका मामा आश्रम में पहुंचा। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। गंभीर चोटों के कारण नाबालिग को बारुईपुर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्र की मौत की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। कुछ स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि आश्रम में लगातार असामाजिक गतिविधियां चल रही हैं। छात्र की मां मालती सरदार बिलखते हुए बोलीं, ”लड़के को पीट-पीटकर मार डाला गया।”

स्थानीय निवासी गौर मंडल ने कहा, ””लड़के को बुधवार रात करीब 10 बजे घर से ले जाया गया। आश्रम में उसकी जमकर पिटाई की गई। उसी हालत में हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया गया। सुबह पता चला कि लड़का मर गया है।”

इस मामले पर प्रतिक्रिया लेने के लिए जब मीडिया की टीम आश्रम पहुंची तो आश्रम की प्रभारी माताजी इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उल्टे जब मीडिया प्रतिनिधि तस्वीरें लेने गए तो उन्होंने जबरन कैमरा छीन लिया। थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बारुईपुर के एसडीपीओ आतिश विश्वास ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *