ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन,

 पूर्व वन मंत्री एवं विधायक राजीव जसरोटिया के निवास पर जारी तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया । इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्वामी रामस्वरूप योगाचार्य जी ने भजन कीर्तन और कथा सुनाते हुए भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।

पूर्व वन मंत्री एवं विधायक राजीव जसरोटिया के निवास पर स्वामी जी ने भजन कीर्तन करते हुए भक्तों को भक्ति में लीन किया। प्रवचन में उन्होंने कहा कि वेद पवित्र हैं और भगवान की भक्ति में ही संसार है। संसार में ही आनंद है। उन्होंने कहा कि कलयुग के इस दौर में हम सब वेदों को भूल रहे हैं लेकिन जो वेदों का ज्ञाता है वही सही मायने में शांति को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमें वेदों के अनुसार भगवान के नाम का सिमरन करना चाहिए और पूजा-अर्चना से भगवान से लगन लगानी चाहिए। बाद में विशेष तौर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने आहुतियां देकर सुख शांति की कामना की । कार्यक्रम के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की तादाद में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *