ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अयोध्या: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने किये रामलला के दर्शन

# सीएम बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे शिंदे
# सरयू आरती में शामिल होंगे शिंदे

अयोध्या: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन के लिए अयोध्या पहुँच चुके है | अयोध्या पहुँचाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया | इससे पहले शनिवार को लखनऊ पहुंचे शिंदे का भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया  |

अयोध्या रवाना होने से पहले सीएम शिंदे ने कहा कि मैं अयोध्या जा रहा है, जहाँ रामलला के दर्शन करूँगा और शाम को शरयू आरती में शामिल रहूँगा | पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद उनके साथ इसलिए धनुष और बाण पहले ही मिल चुका है |

28 साल के रिश्ते का अंत ! भवानी सिंह को तलाक देंगें राजा भैया

‘राजनीति नहीं आस्था के लिए आए हैं राम मंदिर’

महाराष्ट्र के सीएम की अयोध्या यात्रा को लेकर हो रही बयानबाजी के बीच उनके बेटे और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने बयान दिया है | श्रीकांत शिंदे ने कहा, हम राजनीति के लिए नहीं आस्था के लिए राम मंदिर आए हैं | हमें कोई शक्ति प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है | लोग स्वयं स्फूर्ति से हमारे साथ रामलला के दर्शन के लिए जुड़ रहे हैं | कुछ लोगों ने यहां आकर डायलॉगबाजी की थी | उन्होंने, पहले मंदिर फिर सरकार कहा था, लेकिन पहले सरकार बना ली |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *