ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुबह ही सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, ढेर कर दिए पाकिस्तान से आए 5 आतंकी; दो घंटे चला एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को सुबह ही शुरू हुए एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है।

सुबह ही सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, ढेर कर दिए पाकिस्तान से आए 5 आतंकी; दो घंटे चला एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को सुबह ही शुरू हुए एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के अडिशनल डीजीपी ने बताया कि ये सभी आतंकवादी पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए थे और यहां किसी बड़े हमले की फिराक में थे। एनकाउंटर के बाद भी सर्च अभियान चल रहा है ताकि कोई और आतंकवादी यदि बचा हो तो उसे पकड़ा जा सके। इस साल कश्मीर में घुसपैठ का यह अब तक सबसे बड़ा प्रयास था, जिसे सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया।

मारे गए सभी आतंकी कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर अडिशनल डीजीपी विजय कुमार ने ट्वीट कर बताया, ‘कुपवाड़ा पुलिस के इनपुट के बाद सेना और पुलिस की टीमों ने एलओसी के पास अभियान चलाया। इस दौरान हुए एनकाउंटर में 5 विदेशी आतंकी मारे गए हैं। अभी इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।’ इससे पहले मंगलवार को भी दो अज्ञात आतंकियों को सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा के ही दोबानार माछिल इलाके में एलओसी के पास हुई मुठभेड़ में मार गिराया था।

इन आतंकियों के पास से सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर गोला-बारूद और हथियार बरामद किए थे। इसके अलावा ग्रेनेड भी बड़ी संख्या में मिले थे। इससे पहले 13 मई को सुरक्षा बलों ने आतंकियों की घुसपैठ को रोक दिया था, जिनका मकसद जी-20 की मीटिंग पर हमला करना था। इन लोगों को उरी सेक्टर में मार गिराया गया था। यही नहीं 6 मई को एक और 4 मई को दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। दोनों ही आतंकी शोपियां के रहने वाले थे और वे मार्च में ही आतंकवाद से जुड़ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *