ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीएम नितीश ने की कांग्रेस अध्यक्ष खरडे और राहुल से मुलाकात

नई दिल्ली: बिहार सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस दौरान खरगे के साथ ही मौजूद रहे। बताया गया है कि, ये सभी नेता विपक्षी एकता के मुद्दे को लेकर आपस में बैठक कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, बिहार में राजद-जदयू और कांग्रेस का गठबंधन है। तीनों ही पार्टियां इस महागठबंधन के अंतर्गत बिहार और लोकसभा चुनाव में भाजपा का सामना करने के कदमों पर चर्चा कर चुकी हैं।

खड़गे ने कहा, हमें विपक्ष को एकजुट करके लड़ना है | हम सभी विपक्ष को एकजुट करने की दिशा में काम कर रहे हैं | इस दिशा में यह बैठक काफी अहम रही. वहीं, जब इन नेताओं से पूछा गया कि विपक्ष का पीएम चेहरा कौन होगा, या विपक्ष का नेतृत्व कौन करेगा? तो इस पर राहुल, खड़गे और नीतीश ने चुप्पी साध ली |

कालीचरण डिग्री कॉलेज परिसर में सीएम योगी ने किया लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण

‘एकजुट होकर लड़ेंगे’

खड़गे ने कहा कि सभी पार्टियों को एकजुट करना है और सभी को एकजुट करके लड़ना है. नीताश, राहुल, तेजस्वी सब एक साथ इसी राह पर काम कर रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *