मणिपुर घटना के विरोध में आआपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (आआपा) महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार से देवपुरा चौक तक पैदल मार्च निकालकर मणिपुर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया गया। आआपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।

हेमा भंडारी ने कहा कि पिछले 80 दिनों से मणिपुर जल रहा है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंगी। पिछले ढाई महीनों से मणिपुर जल रहा है, परंतु प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोलते।

प्रदेश सचिव बालेश सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखती है। भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पूरे देश के सामने आ गया है।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिद्वार जोन ममता सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी मणिपुर हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करती है और वहां के मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग करती है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *