• March 7, 2026

अभाविप के सेवार्थ विद्यार्थी द्वारा जल मंदिर का किया गया शुभारंभ

 अभाविप के सेवार्थ विद्यार्थी द्वारा जल मंदिर का किया गया शुभारंभ

भीषण गर्मी को देखते हुए सेवार्थ विद्यार्थी के नगर प्रमुख मिथुन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को राहगीर को शीतल जल पीने की व्यवस्था के लिए तेतरी- जाह्नवी पहुंच कर जल मंदिर का शुभारंभ किया गया।

सेवार्थ विद्यार्थी के दक्षिण बिहार के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए हम सभी सेवार्थ विद्यार्थी के कार्यकर्ता पुरे देश भर के सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से जल मंदिर का शुभारंभ कर शीतल जल की व्यवस्था करने में लगे हुए है।

जिला संयोजक बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि अभाविप सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से लगातार विभिन्न कालेज संस्थान, प्रमुख चौक चौराहे पर जल मंदिर का वयवस्था किया जाएगा। वही मौके पर प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया, जिला संयोजक बालकृष्ण शर्मा, नगर प्रमुख सेवार्थ के मिथुन कुमार आदि मौजूद थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *