• February 28, 2026

सतना के बाद उज्जैन में नाबालिग के साथ गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

 सतना के बाद उज्जैन में नाबालिग के साथ गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

 मध्य प्रदेश में अभी मैहर में गैंगरेप का मामला शांत भी नहीं हुआ नहीं कि एक ऐसा ही मामला अब उज्जैन जिले के नागदा से सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। तीनों आरोपित नाबालिग बताये गए है। इनमे से एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है दो अन्य की तलाश जारी है।

बिरलाग्राम थाना पुलिस के अनुसार घटना करीब 10 दिन पहले की है। नागदा तहसील में ग्राम लसुडिया जयसिंह में तीन नाबालिग लड़को ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर वीडियो बना लिया और उसके बाद वीडियो को वायरल कर दिया था।

घटना सामने आने के बाद फरियादी नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों आरोति भी नाबालिग है।

पुलिस के अनुसार मामले में पीडि़ता की शिकायत पर आरोपितों पर भा. दं.वि. की धारा 376, 506, 450 पाक्सो एक्ट की धारा 5,6,13,14 व आईटी की धारा 67, 67 (ए) में केस दर्ज किया हैं। फिलहाल एक आरोपित हिरासत में आया हैं। दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *