देश में फिर डरा रहा कोरोना! 24 घंटे में चार हजार के पार हुए नए मामले

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। देश में एक दिन में ही कोरोना के 1400 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के बीते 24 घंटे में 4,435 केस सामने आए हैं। देश में लंबे समय बाद एक दिन में कोरोना के चार हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है | देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 23 हजार से अधिक हो गयी है |

देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की अभी तक 220.65 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है।

भारतीय राजनीति के मनीषी बाबू जगजीवन राम- अरविंद जयतिलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *