ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

माजुली जिला सत्र महासभा का फैसला, जुबिन गर्ग को लौटाना होगा ‘संगीत सिंधु’ का खिताब

प्रख्यात संगीतकार तथा गायक जुबिन गर्ग को ‘संगीत सिंधु’ का खिताब लौटाना पड़ेगा। माजुली जिला सत्र महासभा ने उनके खिलाफ यह अहम फैसला लिया है। जिला सत्र महासभा ने जुबिन से अपील की है कि वह माजुली में किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल न हों। सत्र महासभा ने पूरे मामले की रिपोर्ट जिला आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को भी देने का आदेश दिया।

माजुली जिला सत्र महासभा ने एक अधिसूचना में उल्लेख किया है कि जुबिन गर्ग का 29 अप्रैल को पूर्वी माजुली में एक संगीत कार्यक्रम निर्धारित है। यदि उस दिन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो उत्पन्न होने वाले किसी भी अप्रिय परिस्थिति के लिए आयोजन समिति और प्रशासन जिम्मेदार होगा।

गौरतलब है कि दो दिन पहले कलाकार जुबिन गर्ग माजुली में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। माजुली जिला सत्र महासभा ने उस दिन मंच पर जुबिन गर्ग की विवादास्पद टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *