• October 17, 2025

गोली लगने से महिला सहित युवक की मौत

 गोली लगने से महिला सहित युवक की मौत

जनपद उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गोंडियन खेड़ा में सोमवार की भोर पहर एक युवक पड़ोसी के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। घटना में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। पति व बेटी घायल हो गए। घटना के बाद गांव के बाहर युवक ने खुद को गोली से उड़ा दिया। दो लोगों की मौत हो जाने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर एसपी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोंडियन खेड़ा के रहने वाले पुत्तीलाल कश्यप 53 वर्ष पुत्र रामासरे अपनी पत्नी फूलकुमारी, बेटियों के साथ घर के अंदर सो रहे थे सोमवार की सुबह लगभग 3बजकर 30 मिनट पर पड़ोस के ही रहने वाला रिकपाल का 22 वर्षीय बेटा अनुराग पर पीछे के रास्ते से उसके घर में घुस गया और उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में फूल कुमारी को गोली लग गई ओर पुत्तीलाल समेत दो बेटियां घायल हो।गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग दौड़े तो सभी घर में घायल अवस्था में पड़े थे। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से फतेहपुर चौरासी में भर्ती कराया। जंहा डॉक्टरों ने फूल कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ देर बाद ही गांव के बाहर अनुराग पाल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डबल मर्डर की सूचना पर हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा को हुई। जिसके बाद वह अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद, अरविंद चौरसिया के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की है और गांव के लोगों से पूछताछ की है। प्रेम संबंधों को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है फिलहाल अधिकारियों ने जांच पड़ताल पूरी होने के बाद घटना स्पष्ट करने की बात कही है।
समाप्त

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *