Wrester Protest: कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण दिल्ली पुलिस के सामने पेश, SIT करेगी जांच
Wrestler Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर- मंतर के पिछले कई दिनों से जारी पहलवानों के धरने से जुडु खबर सामने आई है | बता दें कि आज कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए | दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए ब्रजभूषण का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है | इसके बाद पुलिस ने उनसे कुछ दस्तावेज की भी मांग की है | दिल्ली पुलिस ने कहा कि जरूरत पड़ने पर फिरसे उनके बयान दर्ज किये जा सकते हैं | वहीँ सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक ब्रजभूषण सिंह ने पूछताछ में एक बार फिर अपने ऊपर लगे आरोपों को नाकारा है |
Lucknow: लोकभवन में सीएम योगी ने देखी ‘द केरल स्टोरी’
एसआईटी के सामने दर्ज हुए बयान….
आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली पुलिस की एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज कराया है | दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवान के आरोपों की जांच के लिए महिला डीसीपी की निगरानी में 10 सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है | सूत्रों के मुताबिक बृजभूषण का दो बार बयान दर्ज हुआ है | बृज भूषण शरण के अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डाटा जमा करने की बात कही है | बहुत जल्द एसआईटी दोबारा बृजभूषण से पूछताछ कर सकती है |






