October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बेगूसराय में इन दिनों आत्महत्या का सिलसिला चल रहा है‌। बीते रात भी तेघड़ा में एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतका की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के विनलपुर गांव निवासी मो. आफताब की पत्नी सोहिला खातुन के रूप में की गई है। तेघड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सोहिला ने विनलपुर गांव निवासी मो. आफताब के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका को कोई बच्चा नहीं है।

शनिवार की सुबह विनलपुर स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में उसकी लाश मिली, मृतका की गले में फंदे की निशान मिला है। मृतका की मायके अररिया जिला में हैं। मृतका की मायके वाले को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.