• October 17, 2025

कोहरे की चादर से ढका बंगाल, देरी से चल रही ट्रेनें

 कोहरे की चादर से ढका बंगाल, देरी से चल रही ट्रेनें

क्रिसमस से एक दिन पूर्व रविवार की सुबह राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का प्रकोप देखा गया। सड़कें कोहरे से ढकी रहीं जिसकी वजह से दृश्यता कम हो गई। इसके चलते ट्रेनें काफी विलंब से चल रही है। कोहरे से बसों और कारों की रफ्तार पर भी लगाम लग गई है। यहां तक कि हवाई यातायात भी बाधित हुई हैं।

मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि क्रिसमस के दिन तापमान बढ़ेगा। रविवार सुबह से ही सड़कें कोहरे में लिपटी रहीं, लेकिन तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवात बन गया है। जिसकी वजह से आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही पश्चिमी हवाओं का भी असर बना हुआ है। कुल मिलाकर इस स्थिति के कारण बंगाल में अस्थायी रुप से सर्दी कम हो रही है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *