• March 4, 2026

आतंकियों को लेकर भाजपा के आरोपों पर बोली बंगाल पुलिस : गिरफ्तारी में हम भी साथ थे

 आतंकियों को लेकर भाजपा के आरोपों पर बोली बंगाल पुलिस : गिरफ्तारी में हम भी साथ थे

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले के दो मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के कांथी इलाके से हुई है। इसे लेकर भाजपा ने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। इस पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने जवाब दिया है।

राज्य पुलिस की ओर से इस मामले में ट्वीट कर भाजपा नेता अमित मालवीय को जवाब दिया गया है। पुलिस ने लिखा है कि अफवाह की पराकाष्ठा हो गई है। एनआईए ने जिन दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी सहयोग किया था। बंगाल पुलिस और सेंट्रल इंटेलिजेंस ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

उल्लेखनीय है कि दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बंगाल भाजपा के सह प्रभारी और पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा था कि बंगाल ममता बनर्जी के नेतृत्व में आतंकवादियों के लिए स्वर्ग बन गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *