• February 26, 2026

हल्की बारिश के बाद बंगाल में थोड़ा गिरा तापमान, गर्मी बरकरार

 हल्की बारिश के बाद बंगाल में थोड़ा गिरा तापमान, गर्मी बरकरार

महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर आज गुरुवार को भी जारी रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान 0.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है और आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिन के समय हल्की बारिश हो सकती है लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी मौसम सामान्य रहने वाला है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *