ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार, तीन राज्यों से मांगा अतिरिक्त पानी

दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में दिल्ली में पानी की किल्लत को देखते हुए हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी दिए जाने का निर्देश देने की मांग की गई है।

दिल्ली सरकार ने याचिका में भीषण गर्मी का हवाला देते हुए कहा है कि दिल्ली में पानी की जरूरत बढ़ गई है। ऐसे में देश की राजधानी में पानी की जरूरत पूरा करना सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए सीमावर्ती राज्यों से दिल्ली को अतिरिक्त पानी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *