ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेत चोरी रोकने के लिए पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने किया हमला

जिले में अवैध रेत चोरी रोकने के लिए शनिवार–रविवार की रात्रि पेट्रोलिंग कर रहे ठेकेदार के लोगों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसकी शिकायत रेत ठेकेदारों ने फुनगा चौकी में की है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रेत ठेकेदार का कर्मचारी संदीप तोमर ने बताया कि अवैध रेत चोरी रोकने ले लिए शनिवार-रविवार की रात्रि पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान रक्शा से कोलमी रोड पर एक गाड़ी में दो लोग मौजूद थे। उनमें से एक व्यक्ति बोला ने कहा कि वह फौजी है। उसने बोला कि तुम यहां क्यों घूम रहे हो? यह मेरा गांव है। जब रेत ठेकेदारों के लोग बात कर रहे थे, तभी 10 से 12 लोगों ने इकट्ठा होकर उन पर हमला करते हुए डंडों से मारपीट की और दो गाड़ियों पर तोड़फोड़ की। इसकी शिकायत रेत ने फुनगा चौकी दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *