वीरभद्र से आठ महीने का बीरु सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार

हरिद्वार, 12 अगस्त । आठ महीने के बीरु को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने ऋषिकेश के वीरभद्र स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि नाै अगस्त की अलसुबह हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. एक से बीरू का अपहरण कर लिया गया था। बीरू अपने परिवार के साथ बनारस से हिरद्वार आया था। रात के समय परिवार स्टेशन पर ही सो रहा था। तभी पंजाब की मूल निवासी एक महिला ने बच्चे को चुरा लिया।

बच्चा चोरी की इस घटना से पुलिस में हडकंप मच गया। मामले की गंभीरता काे देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की चार टीमें बच्चे को ढूंढ़ने में जुट गईं।

आज पुलिस ने बच्चे को ऋषिकेश के वीरभद्र स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। बच्चे को ढूंढ़ने वाली पुलिस टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस ने महिला का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *