• March 10, 2026

स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मारने वाला फरार वाहन चालक गिरफ्तार

 स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मारने वाला फरार वाहन चालक गिरफ्तार

गंगोत्री हाइवे पर शनिवार रात्रि को स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मारने वाले फरार वाहन चालक को उत्तरकाशी पुलिस ने महज 18 घंटे में देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक एसपी अर्पण यदुवंशी ने सोमवार को पत्रकारों को आरोपित की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रविवार को परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस ने बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित वाहन चालक शेर सिंह पुत्र गौरचंद (45) निवासी भड़कोट, धौंतरी डुंडा उत्तरकाशी का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह स्कूटी को जोरदार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था। डर के मारे उसने अपनी गाड़ी खरवां रोड पर खड़ी कर दी और सुबह वहां से वाहन को ठीक करवाने के लिए देहरादून निकल गया था।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनेरी अजय सिंह, वरिष्ठ एसआइ अनूप नयाल, दिलमोहन बिष्ट, कोमल रावत, मनीष कवि, सतीश गोदियाल, महिपाल सिंह, रणजीत सिंह, गोविंद सिंह, जयकुमार, दीपक चौहान आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *