ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी: SP ने स्वार से अनुराधा को बनाया प्रत्याशी

रामपुर: उत्तर प्रदेश की स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के नामांकन खत्म होने से पहले समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है | समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य अनुराधा चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित किया। आपको बता दें कि रामपुर की स्वार विधानसभा सीट सपा का गढ़ मानी जाती है | गौरतलब है कि इस बार अब अनुराधा पर आजम खां के आखिरी सियासी किले को बचाने की जिम्मेदारी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला आजम जीते थे | इतना ही नहीं 2017 में प्रदेश में चली मोदी लहर में भी अब्दुल्ला आजम जीते थे | लेकिन दोनों ही बार उनकी विधायकी चली गई |

IPL 2023: विराट कोहली ने IPL में लगाया ‘शतक’, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

अब्दुल्ला आरोप लगाते हुए कहा था कि जब उन्होंने नामांकन दाखिल किया था तो उस वक्त उनकी उम्र कम थी, जो न्यूनतम आयु की शर्त को पूरा नहीं करते थे। जिसके बाद हाईकोर्ट ने उनके निर्वाचन को रद्द कर दिया था। अब्दुल्ला हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तो वहां से भी निराशा हाथ लगी।

गौरतलब है कि अनुराधा पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रही हैं। अनुराधा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत ग्राम प्रधान चुनाव से की थी। वह सरकथल ग्राम पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। अभी वर्तमान में जिला पंचायत की सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *