कोरबा : देर रात डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में गिरी अनियंत्रित कार, दो युवक हुए घायल

 जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराते हुए गड्ढे में गिर गई। हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी। जिस वजह से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में गिर गई। कार में दो युवक फंस गए। हादसा होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस की दो गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *