• February 16, 2026

हेलंग में मकान धंसने से दो की मौत, दो घायल

 हेलंग में मकान धंसने से दो की मौत, दो घायल

बीती रात्रि को हेलंग में मकान धंसने से हुए हादसे में दो लोगों की दबने से मौत हो गई और दो घायल हुए हैं। दोनों मृतक नेपाली मूल के थे।

हेलंग में चल रहे क्रेशर प्लांट के पास एक मकान पर मलबा आने के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमे कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है। इस सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मकान में दबे चार लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कंक्रीट की छतों को काटकर 03 लोगों को घायलावस्था में रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जबकि एक अन्य की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। उसका शव मलबे में से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। अस्पताल पहुंचाए गए घायल तीन लोगों में एक और की मृत्यु हो गई थी। इस तरह इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

स्थानीय प्रशासन दो गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर भेजने का प्रयास कर रहा है। गंभीर घायलों में पिलखी निवासी भरत सिंह नेगी व जखोला निवासी मनीष पंवार हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *