• February 26, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना’ का किया शुभारंभ

 मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सर्वे चौक स्थित आईआरटीडी सभागार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर और मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत सरकार 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये खेल छात्रवृत्ति के रूप में देगी। कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्य, मेयर सुनील उनियाल गामा,विधायक खजान दास, अभिनव कुमार,सहित प्रदेश के खिलाड़ी मौजूद हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर ध्यान चंद ने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। उनका काम खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के रूप में हैं। सरकार खिलाड़ियों के हित में लागतार निर्णय ले रही हैं। मेजर ध्यानचंद हमेशा देश के मान सम्मान को बढ़ाया। वो अपने हौसले के बदौलत इतने बड़े मुकाम को हासिल किया। उनका हौसला आज भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करता है। केन्द्र और राज्य सरकार खिलाड़ियों के हित में एक के बाद एक निर्णय लिया जा रहा है। खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने के लिए पहले ही नई खेल नीति लाई गई। छात्रवृत्ति योजना लाई गई हैं। खेल के क्षेत्र में भी उत्तराखंड को मॉडल बनाने के लिए काम करना है। इस दौरान युवा खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि परिश्रम और संघर्ष से सफलता को प्राप्त किया जा सकता हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *