• February 26, 2026

नवादा में नदी में बह गए दो युवक, अचानक आई बाढ़ से हुआ हादसा

 नवादा में नदी में बह गए दो युवक, अचानक आई बाढ़ से हुआ हादसा

उफनती नदी की तेज धार में दो युवक बह गए। जबकि, एक व्यक्ति नदी पार करने में सफल रहे। हादसा सोमवार को नवादा जिले के हिसुआ थाना इलाके के गोंदर बिगहा गांव के समीप हुई। ढाढर नदी में दोनों युवकों के बहने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों द्वारा दोनों की खोजबीन की जा राही है। सूचना पुलिस – प्रशासन को भी दी गई है।

बताया जाता है कि गोंदर बिगहा गांव निवासी बमबम कुमार पिता बलिराम सिंह उम्र 35 वर्ष और शंकर कुमार पिता आदित्य सिंह उम्र 30 वर्ष गांव के समीप से गुजरी ढाढर नदी को पार कर खेत में लगी धान की फसल को देखने जा रहे थे। नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। जिसमें शंकर बहने लगा। उसे बचाने का प्रयास साथ रहे बमबम द्वारा किया गया। लेकिन वे असफल रहे और खुद भी पानी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि, बमबम को तैरने आता था, लेकिन साथ रहे शंकर को बचाने के प्रयास में वे खुद भी बीच भंवर में फंस गए। लोग यह भी बताते हैं कि उन दोनों के साथ उसी गांव के भूषण सिंह भी थे। जो नदी पार कर गए।

पिछले दो दिनों से जिले के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून की बारिश हो रही है। इस कारण नदियों में पानी का बहाव शुरू हुआ है। इसके पहले तक अधिकांश नदियां सुखी थी।

इधर, दोनों युवकों के बहने के बाद उनके घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। लोग दोनों के सलामती की दुआ कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवक की लाश नहीं निकल जा सकी थी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *