ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोकराझार में गो तस्करी के दो आरोपित गिरफ्तार, पांच गायें बरामद

जिले के गोसाईगांव में बुधवार देर रात पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए निजी वाहन सहित पांच गायों को बरामद किया है।

पुलिस अधिकारी हिरेन कुमार डेका के नेतृत्व में पुलिस के एक दल ने अभियान चलाकर एक वाहन (एएस 01 बीजी 4760) से तस्करी कर ले जाई जा रहीं पांच गायों को बरामद किया। आरोपितों की पहचान धुबरी जिले के अशरफ अली और सैदुल इस्लाम के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *