ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से चार किलो मादक पदार्थ जब्त, पूछताछ जारी

शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अंजनीलाल धाम मंदिर के समीप से घेराबंदी कर बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ा और उनके कब्जे से प्लास्टिक के थैले में रखा चार किलो गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 40 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात अंजनीलाल मंदिर के समीप से घेराबंदी कर बिना नंबर की टीवीएस बाइक सवार चिराग (22)पुत्र राधेश्याम गुर्जर निवासी हाथीखाना ब्यावरा और समीर (25)पुत्र शेरअली खान निवासी तुलसीनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 60 हजार रुपए कीमती बिना नंबर की बाइक और 40 हजार रुपए कीमत का चार किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *