ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स ऋषिकेश पहुंचे

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स ऋषिकेश पहुंचे। यहां पर शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी महाराज उपचार के लिए भर्ती हैं। पूर्व सीएम ने उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली । संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो (डॉ) मीनू सिंह से भी उन्होंने बातकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

आपको बता दें, शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी महाराज की स्थिति स्थिर बनी हुई है। उन्हें बीते सोमवार शाम एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में सघन जांच एवं उपचार किया जा रहा है।
उनके उपचार में जुटे चिकित्सकों के अनुसार उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के साथ एम्स ऋषिकेश के आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया था। अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ.भारत भूषण ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के उपरांत उनकी स्वास्थ्य की प्रारंभिक पड़ताल व सघन जांचें कराई गई। उनके छाती के सीटी स्कैन से निमोनिया से ग्रसित होने का पता चला है। उप चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार उन्हें एंटीबायोटिक्स और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का कोविड टेस्ट नेगेटिव है। इंसुलिन इंजेक्शन से उनकी शुगर को नियंत्रित किया जा रहा है। बीते दिवस से उनकी हालत स्थिर है, उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में सीसीयू में रखा गया है।

स्वामी जी का हालचाल लेने वहां नि. महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाईं, विनय उनियाल (वरिष्ट भाजपा नेता), संदीप गुप्ता (पूर्व राज्य मंत्री) , के एस पंवार, संजय व्यास (व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक) आदि लोग पंहुचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *