ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में भाई-बहन समेत तीन की मौत, एक घायल

जिले के सिलापाथर के सिलासुती में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब एक तेज रफ्तार लग्जरी वाहन ने खड़ी एक बाइक को टक्कर मार दिया। मृतकों में दो रिश्ते में बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक भाई-बहन की पहचान अजा सुक्रांग और जया सुक्रांग के रूप में हुई है। एक टाटा पंच वाहन तेज गति से आया और दोनों को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन ने एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और बाइक चलाने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *