• February 14, 2026

80 लाख रुपये की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 80 लाख रुपये की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जिले की सहसवान कोतवाली पुलिस ने 80 लाख रुपये कीमत की एक किलो 50 ग्राम अफीम के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने एसएसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की है।

सहसवान कोतवाली पुलिस ने गांव ज्वालापुर बार्डर पर बैरियर पर चैकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध कार दिखी तो पुलिस ने रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से एक किलो 50 ग्राम अफीम मिली। बरामद अफीम की कीमत बाजार में 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार नशा तस्करों ने अपना नाम पंकज सिंह, शकील और बिजेन्द्र निवासी बझेडा थाना उसावां का रहने वाला बताया। गिरफ्तार नशा तस्करों ने बताया कि हम लोग चलते फिरते लोगों से यह अफीम खरीद लेते हैं और रात के समय में होटल ढाबों में खड़े ट्रक ड्राइवरों को बैंच देते हैं। आज भी हम यह अफीम होटल ढाबों पर ट्रक ड्राइवरों को बेचने जा रहे थे, आपने हमें रास्तें में पकड़े गए। तीनों नशा तस्करों ने बताया कि तीनों लोग मिलकर पिछले काफी समय से अफीम की तस्करी कर रहे थे।

पूरे मामले पर कोतवाली प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि एसएसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जिले भर में नशा तस्करों व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर तीनों नशा तस्करों को चेकिंग कर गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *