ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार के दरभंगा में शराब पीने से तीन की मौत

बिहार में दरभंगा जिले के हायाघाट थाना अन्तर्गत मकसूदपुर गांव में जहरीली शराब पीने से बीते 24 घंटे के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मकसूदपुर निवासी संतोष कुमार दास (26), दशरथ सहनी उर्फ भुखला सहनी (56), लालटुन सहनी (55), अर्जुन दास (55) और एक अन्य युवक ने रविवार को दिनेश दास से शराब खरीदकर एक साथ बैठकर पी। इसके बाद सभी अपने घर चले गए। घर पहुंचकर भोजन करने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द और दस्त होने लगा।

शुरू में घर के लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया।दशरथ सहनी को खून की उल्टी होने लगी। आंख की रोशनी गायब हो गई। पीएचसी पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। जबकि पेट दर्द की शिकायत के बाद संतोष दास को स्वजन ने हायाघाट पीएचसी में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजन ने दोनों के शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए हायाघाट थाना के सामने स्थित श्मशान में जला दिया।अल सुबह आज तीसरे की मौत के बाद डीएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार के मुताबिक, शराब बेचने के आरोपित दिनेश दास से पूछताछ की जा रही है। उससे जब्त शराब को जांच के लिए भेजा गया है उसके घर से दो लीटर देसी शराब जब्त की गई है। इनके साथ शराब पीने वाले दो अन्य की खोज की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगो से भी पूछताछ की है। बीमार लोगों के परिजनों से भी घटना की जानकारी ली गई है। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि जांच कर रहे हैं, शराब पीने से मौत हुई है इस बात की न तो मैं पुष्टि कर रहा हूं और न ही खंडन कर रहा हूं।

मृतकों की सूची
दशरथ सहनी उर्फ भुखला सहनी (56), संतोष कुमार दास (26) और लालटुन सहनी (55) प्रमुख हैं।इसके अलावे अर्जुन दास (55) और एक अन्य युवक जिसकी पहचान नहीं हो पाई है इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *