• February 21, 2026

सर्वव्यापी गौ धन व आमजन की ख़ुशहाली के लिए तीन दिवसीय वृष्टि महायज्ञ

 सर्वव्यापी गौ धन व आमजन की ख़ुशहाली के लिए तीन दिवसीय वृष्टि महायज्ञ

बीकानेर, 30 जुलाई राजस्थान में सर्वव्यापी गौ धन व आमजन की ख़ुशहाली के लिए शरह नत्थानियान गोचर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार से आयोजित तीन दिवसीय वृष्टि महायज्ञ में इंद्र देव का आव्हान किया गया। सुबह से पूर्वान्ह तक आयोजित एक कुंडीय वर्षा महायज्ञ में आर्य नवलाराम के सान्निध्य में पंडितों ने मन्त्रों के माध्यम से इंद्र देव का आव्हान किया, यजमान पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने वर्षा के लिए आहुतियां दी। तीन दिवसीय वृष्टि महायज्ञ आज से 1 अगस्त तक गोचर भूमि पर अनवतर जारी रहेगा।

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने बताया कि भारतीय परंपरा में यज्ञ का महत्व आदिकाल से है। यज्ञ प्रकृति पोषण का सुगम विधान है। वायुमण्डल में आए विकारों को यज्ञ से दूर किया जा सकता है। इसका वैज्ञानिक प्रमाण भी है। गोघृत, पंचगव्य, गोबर का कंडा तिल, जो, अक्षत, गट समेत हव्य सामग्री से दी गई आहुति से कई किलोमीटर वातावरण में शुद्धि आ जाती है, पण्डितों ने मौके पर गौ पूजन, हनुमानजी पूजन, गणेश पूजन, मण्डप पूजन, रुद्राभिषेक- इन्द्र का आह्ववान, विष्णु सहस्त्रोनाम, इंद्रदेव, वरुणदेव को प्रसन्न करने का हवन आदि पण्डितों ने उच्च स्वरों में मंत्रोच्चार से किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह किलचू, महावीर रांका, विष्णु जोशी, गौरव सिंह राठौड़, सूरजमाल सिंह नीमराना, दिलीप सिंह नाल, रणवीर पलसानिया, सहीराम पलाना, करनाराम गेधर खारी, जेठाराम सरपंच गजनेर सहित अनेकानेक प्रबुद्धजनों सनातन गौ प्रेमियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *