• October 23, 2025

रात को सोते समय कुल्हाड़ी से पति ने की पत्नी की हत्या

 रात को सोते समय कुल्हाड़ी से पति ने की पत्नी की हत्या

जिले के धोरीमन्ना थाना इलाके के आलमसरिया गांव में पति ने रात को घर में सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर उसकी हत्या कर दी। सत्रह साल की बेटी बीच-बचाव करने आई तो वह भी घायल हो गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी का इलाज कर उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मृतका के शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पति को डिटेन कर लिया है। पीहर पक्ष के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार जीयोदेवी (40), उसके बच्चे (3 बेटियां और 1 बेटा) और पति चुनीलाल (43) मंगलवार रात को घर में सो रहे थे। अचानक रात को करीब ढाई बजे पति चुनीलाल पुत्र पांचाराम उठा और कुल्हाड़ी से सो रही पत्नी पर हमला कर दिया। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर सत्रह साल की बेटी सुमित्रा नींद से उठी और बीच-बचाव करने लगी। इस दौरान बेटी भी घायल हो गई। उसके चिल्लाने की आवाज से पूरा परिवार उठ गया। मां-बेटी दोनों को धोरीमन्ना हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर जीयो देवी की मौत हो गई। वहीं सुमित्रा का प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। धोरीमन्ना थानाधिकारी माणकराम विश्नोई ने मौका मुआयना किया। वहीं पीहर पक्ष को सूचना दी गई।

धोरीमन्ना थानाधिकारी विश्नोई ने बताया कि मंगलवार रात को करीब तीन बजे सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को हॉस्पिटल लेकर आये। वहां पर जीयो पत्नी चुनीलाल की मौत हो गई। घायल बेटी सुमित्रा के पर्चा बयान लिए गए। इसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतका के शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका के पति आरोपी चुन्नीलाल को डिटेन कर लिया गया है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। पीहर पक्ष आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मारने की पीछे क्या वजह रही है कि इसकी गहनता से जांच कर रहे है। पुलिस के अनुसार मृतका जीयो देवी के 3 बेटियां और 1 बेटा है। सभी रात को खाना खाकर सो गए थे। जानकारी के मुताबिक जीयो देवी करीब 1 साल पहले खेजड़ी के पेड़ से नीचे गिर गई थी। उस दौरान रीड की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। बाड़मेर-जोधपुर में इलाज करवाया था। फिलहाल लकड़ी के सहारे चलती थी।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *