• February 28, 2026

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

 चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

उत्तराखंड के चमोली जिले में मध्य हिमालय की 11 हजार सात सौ फीट की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बुधवार को शीतकाल के लिये विधि विधान के साथ ब्रह्म मुहूर्त में बंद कर दिये गये। अब शीतकाल में चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना और दर्शन शीतकालीन गद्दी स्थल गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में श्रद्धालु कर सकेंगे। बुधवार को उत्सव डोली रुद्रनाथ से चलकर मोली खर्क में रात्रि विश्राम करेगी।

बुधवार को परंपरा के अनुसार मंदिर के मुख्य पुजारी जर्नादन प्रसाद भट्ट ने भगवान रुद्रनाथ को स्नान कराया गया। इसके बाद महाअभिषेक, रुद्राभिषेक पूजाएं संपन्न कराई गईं। मुख्य पुजारी की ओर से भगवान रुद्रनाथ के विग्रह का हिमालयी पुष्पों, जड़ी बूटियों व वनस्पतियों से मंत्रोच्चार के साथ ढका गया। इसके बाद कपाट शीतकाल के लिये बंद कर दिये गये। कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली आज रात्रि विश्राम मोली खर्क में करेगी। 19 अक्टूबर को मोली खर्क से सगर गांव में दिन का भोग लगाने के बाद रात्रि विश्राम के लिए गंगोलगांव पहुंचेगी। 20 अक्टूबर को गंगोलगांव से भगवान रुद्रनाथ की उत्सव शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर में पहुंचेगी। जहां शीतकाल में तीर्थयात्री भगवान रुद्रनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना की जाएगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *